भारत
BIG BREAKING: 13वें फ्लोर से गिरे 3 लोगों की मौत, कंस्ट्रक्शन लिफ्ट टूटी
jantaserishta.com
30 Sept 2023 11:19 AM IST

x
श्रमिक धड़ाम से नीचे गिर गए.
अहमदाबाद: अहमदाबाद के घुमा स्थित कन्स्ट्रक्शन साइट पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान अचानक से झूला (श्रमिकों वाली लिफ्ट) टूटने से श्रमिकों की मौत हो गई. यह हादसा निर्माणाधीन जवेरी ग्रिन बिल्डिंग की साइट पर हुआ. बिल्डिंग के 13 वें फ़्लोर पर रात्रि में काम चल रहा था कि अचानक से झूला टूट गया और श्रमिक धड़ाम से नीचे गिर गए.
श्रमिकों को तुरंत अस्पताल ले ज़ाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रात्रि में हुई घटना के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं. पहला सवाल तो ये है कि क्या कंस्ट्रक्शन साइट पर रात्रि में काम की परमिशन थी ? श्रमिक अगर 13 वें फ़्लोर पर काम कर रहे थे तो उनकी सेफ़्टी पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





