
x
मचा कोहराम.
सिंधुदुर्ग: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पिकनिक के दौरान एक परिवार के कम से कम तीन सदस्य समुद्र में डूब गए. जबकि चार अन्य लापता हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. एक अधिकारी ने बताया कि समूह में शामिल एक 16 वर्षीय लड़की को बचा लिया गया है.
यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मुंबई से 490 किलोमीटर से भी अधिक दूर स्थित शिरोडा-वेलाघर समुद्र तट पर हुई. एक परिवार के आठ सदस्य पिकनिक पर थे. उनमें से दो कुडाल (सिंधुदुर्ग) के थे और छह अन्य कर्नाटक के बेलगावी से आए थे.
सभी आठ लोग तैरने के लिए समुद्र में उतरे थे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण वे डूबने लगे. अधिकारी ने बताया कि पुलिस और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया और तीन लोगों के शव बरामद करने में सफल रहे, जबकि चार अन्य अभी भी लापता हैं.
शुक्रवार देर शाम तक सभी की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया. मृतकों की पहचान फ़रीन इरफ़ान कित्तूर (34), इबाद इरफ़ान कित्तूर (13) और नामीरा आफ़ताब अख्तर (16) के रूप में हुई है. जबकि लापता लोगों की पहचान इफ़रन मोहम्मद कित्तूर (36), इकवान इमरान कित्तूर (15), फ़रहान मनियार (25) और ज़ाकिर निसार मनियार (13) के रूप में हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





