भारत

3 मर्डर, सोना पाने के लिए पड़ोसी बना कातिल

jantaserishta.com
14 Nov 2024 11:47 AM IST
3 मर्डर, सोना पाने के लिए पड़ोसी बना कातिल
x
पढ़ें पूरा खुलासा.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कबाड़ी मंसूर, पत्नी जुबेदा और बेटे याकूब के कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन तीनों का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि याकूब का दोस्त और पड़ोसी नाजिम उर्फ नज्जू निकला. पुलिस के मुताबिक, नाजिम ने कुबूल किया है कि उसने चोरी के गहनों को पाने के लालच में आकर याकूब और उसके मां-बाप की हत्या की थी. हालांकि, वो गहने उसे मिले भी नहीं.
दरअसल, कुछ दिन पहले नशे में याकूब ने नाजिम से कह दिया था कि उसके पास सोने के गहने रखे हुए हैं, जो उसने कहीं से चुराए हैं. इतना सुनते ही नाजिम लालच में पड़ गया. वह इन गहनों को हड़पने की फिराक में था. घटना वाले दिन उसने याकूब को नशे में धुत किया और फिर घर ले जाकर उसे और उसके मां-बाप (मंसूर व जुबेदा) को चाकू, पेचकस और धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया.
तीन लोगों का कत्ल करने के बाद नाजिम ने पूरे घर की तलाशी ली, मगर उसे कहीं भी सोने के जेवर नहीं मिले, जैसा कि याकूब ने उसे बताया था. इस तरह एक झूठ के चलते और लालच में आकर नाजिम ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला.
इस मामले में एसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि 9 नवंबर की रात एक कार्यक्रम के दौरान नाजिम और याकूब ने साथ में नशा किया था. नशे की हालत में याकूब ने नाजिम को सोने की चोरी की गई ज्वेलरी के बारे में बताया था. इस जानकारी के बाद नाजिम की नीयत बिगड़ गई और उसने याकूब के परिवार से यह ज्वेलरी हासिल करने की योजना बनाई.
घटना वाली रात नाजिम ने पहले याकूब के घर में उसकी मां जुबेदा और पिता मंसूर की हत्या की फिर याकूब को मौत के घाट उतारा. चूंकि, याकूब बेहद नशे में था इसलिए बचाव नहीं कर पाया. मर्डर करने के बाद नाजिम ने घर की तलाशी ली, लेकिन उसे ज्वेलरी नहीं मिली. ऐसे में वो दीवार फांदकर फरार हो गया.
पुलिस के मुताबिक, जिस कार्यक्रम में नाजिम और याकूब साथ थे उसके कुछ वीडियो और फोटोज हाथ लगे थे. उसी के आधार पर नाजिम से पूछताछ की गई. पता चला कि घटना वाले दिन उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था. सिम तोड़ दिया था. आखिरी बार मृतक याकूब उसी के साथ ही देखा गया था. ऐसे में जब उसके साथ सख्ती बरती गई तो वो टूट गया और अपना जुर्म कुबूल कर लिया.
बताया गया कि हत्या के दौरान नाजिम की शर्ट पर खून के धब्बे लग गए थे. जिसे पहनकर ही वह अपने घर चला गया था. बाद में उसकी बहन ने वो कपड़े धोए थे. इसकी पुष्टि आरोपी की बहन ने की. इसके अलावा केमिकल के माध्यम से भी नाजिम की शर्ट और चप्पलों पर रक्त होने की पुष्टि हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story