भारत
जांच में नए खुलासे, फर्जी डेटाबेस के जरिए फर्जी फर्म बनाया
jantaserishta.com
24 Jun 2023 10:24 AM IST

x
3 और गिरफ्तार, 12 पहले ही अरेस्ट.
नोएडा: फर्जी डेटाबेस के जरिए फर्जी फर्म, जीएसटी नंबर सहित बनाकर सरकार को हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे गिरोह पकड़े जाने के बाद तफ्तीश में नये-नये खुलासे हो रहे हैं। पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 12 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 3 मोबाइल फोन, डीएल, पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड, फर्जी टैक्स इनवॉइस दस्तावेज, 6 जीएसटी फर्म के ऑनलाइन दस्तावेज, 2 लग्जरी कार और 42,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर-20 पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, बीट पुलिसिंग व लोकल इनपुट्स से मिली गोपनीय सूचना के माध्यम से फर्जी जीएसटी फर्म के गिरोह के तीन अन्य शातिर को पकड़ा। अपराधी अतुल गुप्ता, सुमित गर्ग उर्फ चाचा, मनन को एक्सप्रेसवे की तरफ जाते हुए कनेक्टेड रोड से गिरफ्तार किया गया है।
Tagsजीएसटी स्कैमजीएसटीगिरफ्तारफर्जी फर्मनोएडानोएडा पुलिसgst scamgstarrestedfake firmnoidanoida police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





