भारत

3 बदमाशों ने व्यापारी से गन दिखाकर लूटे लाखों

jantaserishta.com
15 March 2022 9:03 AM IST
3 बदमाशों ने व्यापारी से गन दिखाकर लूटे लाखों
x
मचा हड़कंप।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (UP Muzaffarnagar) जनपद की नगर कोतवाली क्षेत्र के रहमत नगर मोहल्ले में सोमवार की शाम बाइक सवार 3 बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर एक फल व्यापारी सुहैल से 6 लाख रुपये लूट लिए. बदमाशों ने इस लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी.

घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने मामले की गहनता से छानबीन की. लूट की इस वारदात का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
पीड़ित फल व्यापारी सुहैल अपनी स्कूटी से घर से 6 लाख रुपये लेकर खतौली फल मंडी में जा रहा था. इसी बीच रहमत नगर मोहल्ले में स्थित फव्वारा चौक पर एक बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने फल व्यापारी को गन प्वाइंट पर ले लिया. इसके बाद लूट की वारदात को दिया और मौके से फरार हो गए. पीड़ित के चाचा शहजाद ने कहा कि उनका भतीजा फलों का व्यापार करता है. इसी को लेकर वह मंडी जा रहा था. वहीं रास्ते में बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story