भारत

3 नाबालिग बहनें लापता, मां-बाप गए थे बाहर, मची अफरातफरी

jantaserishta.com
8 Oct 2021 12:53 PM IST
3 नाबालिग बहनें लापता, मां-बाप गए थे बाहर, मची अफरातफरी
x
परिवार में हड़कंम मचा हुआ है.

फिरोजाबा: फ़िरोज़ाबाद के गांव शहजलपुर में एक ही परिवार की तीन बहनें गायब हो गई हैं, जिससे परिवार में हड़कंम मचा हुआ है. पीड़ित परिवार बच्चियों की खोजबीन में जुटा है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर शिकोहाबाद थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज का लिया है.

शक के आधार ओर पुलिस ने बच्चियों के रिश्ते के भाई को हिरासत में लिया है. पेशे से मजदूर विनोद कुमार निवासी अपनी पत्नी के साथ बाजार में मजदूरी करने के लिए गया था. मोहिनी (12 ), शालनी (8), गंगोत्री (5) घर पर थी, जब शाम को विनोद और उसकी पत्नी लौटे तो तीनों बेटियां को घर पर न पाकर परेशान हो गए.
उन्होंने मोहल्ला पड़ोस में भी तलाश किया लेकिन कोई सुराग न लगा. पूरा परिवार बच्चियों को खोजने में जुटा है. बच्चियों के पिता ने अपने भतीजे पर संदीप और उसके साथियो पर ही लड़कों पर तीनो पुत्रियों को गायब करने का संदेह जताया है.
पीड़ित विनोद का कहना है कि उसके रिश्तेदार भाभी सुशीला देवी बच्चियों पर फब्तियां कसती है और मौका मिलने पर मारपीट भी कर देती थी. पीड़ित परिवार ने बच्चियों को खोजने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.
थाने में ग्रामीणों के साथ पहुंचे गांव शाहजलपुर के ही रहने वाले बुजुर्ग रामशरण का कहना है कि यह बहुत गरीब आदमी है और इनकी तीनों बच्चियां गायब हैं. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, हम इसलिए थाने में आए हैं कि बच्चियों की जल्द ही पुलिस बरामदगी कराए.
पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है, पीड़ित की तहरीर के आधार पर शिकोहाबाद थाने में मुकदमा भी दर्ज है, कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, पुलिस इसमें गहनता से तफ्तीश कर रही है, शीघ्र ही लड़कियों की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story