भारत
हथियार-ड्रग्स तस्करी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, हेरोइन और पिस्टल बरामद
jantaserishta.com
4 Sept 2025 3:38 PM IST

x
अमृतसर: पंजाब पुलिस ने एक इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी कर पंजाब के बॉर्डर इलाकों में सक्रिय था।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "एक खुफिया सूचना के आधार पर, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संगठित हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क में शामिल तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी कर रहा था और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था।"
डीजीपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत सिंह और गुरपाल सिंह, जो पहले मलेशिया गए थे, सीमा पार तस्करों से जुड़े हैं। उनके खुलासे पर, पुलिस ने 2.02 किलोग्राम हेरोइन और दो .30 बोर पिस्तौल बरामद कीं। उनके सहयोगी रणजोध सिंह को भी दो पिस्तौल और ₹3.5 लाख की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसे हवाला के जरिए भेजा जाना था। आरोपियों के पास से 2.02 किलोग्राम हेरोइन, 4 पिस्तौल (1 ग्लॉक 9एमएम सहित) और 3.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई।
डीजीपी ने आगे कहा, "थाना गेट हकीमां में मामला दर्ज किया गया है और पूरी सांठगांठ का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस ने पंजाब की सुरक्षा के लिए नार्को-आतंकवाद और संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।"
इससे पहले, पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान गुरु की वडाली, छेहरटा निवासी अमित सिंह के रूप में हुई। डीजीपी ने 26 अगस्त को इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से पांच ग्लॉक पिस्टल, चार मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
Tagsपंजाबहथियार-ड्रग्स तस्करी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तारहेरोइनPunjab3 members of arms-drugs smuggling gang arrestedheroin
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





