भारत

ट्रेन से कटकर एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत, दिल दहला देने वाली घटना की जांच जारी

jantaserishta.com
21 April 2023 11:28 AM IST
ट्रेन से कटकर एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत, दिल दहला देने वाली घटना की जांच जारी
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप.
टीकमगढ़ (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों की शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पृथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ललितपुर-खजुराहो लाइन पर खरगापुर रेलवे स्टेशन के आगे डर्बी नाला के पास एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिले हैं। इन तीनों की मौत की वजह ट्रेन की चपेट में आना है। इसे आत्महत्या भी स्थानीय लोग बता रहे हैं।
बताया गया है कि इन मृतकों की पहचान मातौल के निवासी नामदेव परिवार के लक्ष्मण उम्र 50 वर्ष, रजनी उम्र 48 वर्ष, पुत्री उम्र 14 वर्ष के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची खरगापुर एवं कुड़ीला थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक एक ही परिवार के मां-पिता और बेटी बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि मृतकों ने आत्महत्या क्यों की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story