
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| शराब तस्करी को लेकर गौतम बुद्ध नगर में पुलिस और आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चला रखा है। पुलिस व आबकारी विभाग लगातार तस्करों की धरपकड़ कर रहे हैं। सोमवार को इसी कड़ी में जारचा थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने गाड़ी से अवैध शराब बरामद की। इस दौरान तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया। यह शराब हरियाणा से बुलंदशहर के लिए ले जाई जा रही थी।
जारचा थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग की। उस दौरान एक गाड़ी को रोका गया। पुलिस ने जब इस गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से अवैध शराब की पेटियां बरामद हुईं। इस दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ मार्का अंग्रजी शराब की 280 बोतल गाड़ी से बरामद की।
इस दौरान पुलिस ने हरियाणा के जींद निवासी संदीप व अमरोहा निवासी कल्लू और महेंद्र को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग हरियाणा के जींद से इस शराब को लेकर आए थे और बुलंदशहर में इसकी तस्करी करने वाले थे, पुलिस शक ना करे, इसलिए हमने गाड़ी से इसकी तस्करी का प्लान बनाया था। साथ ही गाड़ी पर उनके द्वारा फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई गई थी।
आबकारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद जारचा थाना पुलिस के सहयोग से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 280 बोतल अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का बरामद हुई है। इस शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। साथ ही एक गाड़ी भी बरामद हुई है, जिससे यह लोग इसकी तस्करी कर रहे थे और दो फर्जी नंबर प्लेट भी इन लोगों से बरामद हुई हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
Tagsशराब तस्करीशराब तस्करमार्का शराबफर्जी नंबर प्लेटग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा पुलिसliquor smugglingliquor smugglermarka liquorfake number plateGreater NoidaGreater Noida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





