भारत

पुलिस थाने के बाहर से 3 लाख रुपयों का बैग चोरी, चुराने वाला लेकिन आदमी नहीं, जानिए क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
15 Aug 2021 6:10 AM IST
पुलिस थाने के बाहर से 3 लाख रुपयों का बैग चोरी, चुराने वाला लेकिन आदमी नहीं, जानिए क्या है पूरा माजरा
x
फिर जो हुआ...

हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई थाने के बाहर से बंदर मोटर साइकिल की डिग्गी से तीन लाख रुपयों से भरा थैला लेकर चंपत हो गए. जब होमगार्डों ने देखा तो उन्होंने बंदरों को दौड़ाकर काफी मशक्कत के बाद थैला वापस छीन लिया. एक युवक प्लाट खरीदने के लिए तीन लाख रुपये लेकर आया था. सांडी थाने में चल रहे समाधान दिवस में उसका काम रुक गया था. हरदोई के सांडी थाना इलाके में सांडी थाने के बाहर खड़ी एक बाइक की डिग्गी से 3 लाख रुपयों से भरा थैला लेकर बंदर भाग निकले. मौके पर मौजूद 2 होमगार्डों ने कड़ी मशक्कत के बाद बंदरों से रुपयों भरा थैला वापस लिया.

होमगार्डों ने रुपये युवक के सुपुर्द कर दिए. दरअसल, युवक प्लाट खरीदने के लिए रुपये लिए जा रहा था. सांडी में समाधान दिवस में कुछ काम के लिए रुक गया था, युवक की लापरवाही का पूरा मामला सांडी थाना परिसर के बाहर का है. इसी थाना क्षेत्र के बमटापुर गाव निवासी आशीष उर्फ बब्लू ने हरदोई मे प्लाट खरीदा था, जिसके लिए उसने तीन लाख रुपए झोले मे रख कर मोटर साइकिल की डिग्गी मे डाल कर ले जा रहे थे.
रुपये का थैला लेकर पेड़ पर चढ़ गए बंदर
इसी बीच थाना दिवस मे आए लेखपाल से वह मिलने के लिए आ गया. बाइक बाहर खड़ी कर दी जिसमें रुपये से भरा थैला रखा था. वहीं पेड़ों पर बैठे बन्दरों ने थैले में कुछ खाने वाला सामान समझा और झोला डिग्गी से निकाल कर पेड़ पर चढ़ गए. रुपयों से भरा झोला उठा कर बन्दरों को ले जाते देखकर थाने मे तैनात होमगार्ड विकास और अखिलेंद्र ने देखा तो कड़ी मशक्कत के बाद रुपए भरा थैला बंदरों से छीन लिया. इसके बाद वह रुपये लेकर थाने पर पहुंचे और थाना दिवस में आए सभी लोगो से पूछताछ की गई. जानकरी होने के वाद आशीष को पैसा वापस कर दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story