भारत

3 लाख की सोने की चूड़ियां पार, महिलाओं का वीडियो वायरल

jantaserishta.com
7 July 2022 5:09 PM IST
3 लाख की सोने की चूड़ियां पार, महिलाओं का वीडियो वायरल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक ज्वेलरी शॉप में दो महिलाओं का खरीदारी के बहाने सोने की चूड़ियां चुराने का वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना फ्रीगंज के व्यवसायिक क्षेत्र का है जहां एक ज्वेलरी शॉप में 2 महिलाओं ने खरीदारी करने के बहाने सोने की चूड़ियां चुरा कर बैग में रख लिया और मौके से फरार हो गई. दोनों महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से 3.50 लाख रुपये की सोने की चूड़ियां चुराई है.
घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें दोनों आरोपी महिलाएं 15 मिनट तक सोने की चूड़ियां देखती है. इसी दौरान दुकानदार से चूड़ियां पसंद नहीं आने की बात कहते हुए नजर बचाकर महिला डिब्बी में रखी चूड़ियां अपने बैग में रख लेती है.
इसके बाद दोनों महिलाएं अगले पांच मिनट में दुकान से फरार हो जाती हैं. दोनों शातिर महिलाएं करीब 20 मिनट तक ज्वेलर्स शॉप में रहीं. माधव नगर थाने की पुलिस ने ज्वेलर्स की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों महिलाओं की तलाश कर रही है. चोरी की वारदात बुधवार रात 8 बजे की है. थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि फ्रीगंज में श्रीराम ज्वेलर्स शॉप पर दो महिलाएं पहुंचीं. सोने की चूड़ियां दिखाने की मांग की.
दुकानदार 15 मिनट तक उन्हें चूड़ियां दिखाते रहे, इसी बीच एक महिला चुपके से सोने की चूड़ियों का बॉक्स उठा लेती है. दुकानदार के हटते ही महिला बॉक्स को अपने पर्स में डाल लेती है.
दुकान के मालिक के अनुसार महिलाएं 65 ग्राम सोने की दो चूड़ियां चुराकर ले गई हैं. महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार ने चेक किया तो एक बॉक्स गायब था. सीसीटीवी चेक किए जाने पर चोरी का खुलासा हुआ. आसपास के दुकानदारों ने बताया कि महिलाएं इससे पहले दूसरे दुकानदारों के पास भी गई थीं लेकिन वहां वो चोरी करने में कामयाब नहीं हो सकी थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story