3 मजदूरों की गई जान, स्टील प्लांट में गैस रिसाव से अफरा तफरी

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्टील प्लांट में शुक्रवार को गैस रिसाव के बाद 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि 4 अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है. चारों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. मामला पश्चिमी दुर्गापुर स्थित स्टील प्लांट का है. मजदूर नेता शेख शहाबुद्दीन ने कहा कि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से मजदूर बीमार पड़ गए और उन्हें गंभीर हालत में दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिंटू यादव, साजन चौहान और संतोष चौहान की मौत हो गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





