भारत

बिहार में कोहरे के कारण ट्रक और बाइक की टक्कर में 3 की मौत, मचा कोहराम

jantaserishta.com
9 Jan 2023 12:50 PM IST
बिहार में कोहरे के कारण ट्रक और बाइक की टक्कर में 3 की मौत, मचा कोहराम
x
गया (आईएएनएस)| बिहार के गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, चंदौती थाना क्षेत्र के गया - टेकारी मार्ग पर केवाली गांव के समीप ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में तीन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पंचानपुर क्षेत्र के विशुनगंज गांव निवासी सादिक अंसारी, मोहम्मद तंजीर उर्फ छोटू एवं मोहम्मद मिस्बाह तीनों सोमवार की अहले सुबह घर से एक ही बाइक पर सवार होकर गया रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
इसी दौरान में सामने से आ रही हाइवा से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के शिकार हुए तीन लोगों में तंजीर और मिस्बाह दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story