भारत

Chamoli: चमोली में कार दुर्घटना में 3 की मौत, गहरी खाई में गिरी

jantaserishta.com
23 March 2024 2:00 PM IST
Chamoli: चमोली में कार दुर्घटना में 3 की मौत, गहरी खाई में गिरी
x
चमोली: उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार बीती देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 300 मीटर गहरी खाई में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
तीनों मृतक चमोली के ही बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी (42 साल), राकेश सती (51) और ललिता प्रसाद (57) के रूप में हुई है। दरअसल, शुक्रवार बीती देर रात चमोली के नंदानगर (घाट) ब्लाक के ग्राम मनखी के पास एक मारुति कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर रात करीब 1.30 बजे थाना नंदानगर (घाट) पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के गांव वालों और परिजनों की सहायता से तीनों के शवों को खाई से निकालकर सरकारी अस्पताल नंदानगर (घाट) पहुंचाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story