भारत

कंटेनर और बस की आमने सामने हुई टक्कर, 3 की मौत

jantaserishta.com
20 Jun 2023 1:30 PM IST
कंटेनर और बस की आमने सामने हुई टक्कर, 3 की मौत
x
फोटो: सोशल मीडिया
आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं।
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कंटेनर और यात्री बस के बीच आमने सामने से हुई टक्कर में दोनों वाहनों के चालक सहित तीन की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर से सागर की ओर जा रही बस दमोह जिले के झालौन के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में कंटेनर और बस के चालक की मौत हुई, वहीं बस में सवार एक महिला ने भी दम तोड़ा है।
बताया गया है कि कंटेनर चालक को वाहन का चालन करते समय नींद का झोंका आया और वह सामने से आ रही बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और कंटेनर का चालक बुरी तरह अंदर फंस गया और बड़ी मुश्किल से उनको बाहर निकाला गया। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story