भारत

बाइक-कार की टक्कर में 3 लोगो की मौत

Subhi
30 Aug 2026 6:57 AM IST
बाइक-कार की टक्कर में 3 लोगो की मौत
x
बाइक-कार की टक्कर

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बस्ती-टांडा मार्ग पर हुआ। एक कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान शरीफ (28), शहाबुद्दीन (28) और नूर आलम (26) के रूप में हुई है। ये सभी बस्ती जिले के निवासी थे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति, शरीफ को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि कार और बाइक के बीच टक्कर हुई थी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story