भारत
भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
jantaserishta.com
25 Jun 2023 11:06 AM IST

x
गाड़ी पलट गई।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बने ईस्टर्न पेरिफेरल पर एक भीषण हादसा हो गया। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है जिसके बाद गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों घायलों की मौत हो गई। गाड़ी से 3 लाख कैश मिले हैं जो उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 4 बजे थाना दादरी इलाके में ईस्टर्न पेरिफेरल डासना की ओर से आ रही क्रेटा गाड़ी यूपी 13 बीएम 9599 ईस्टर्न पेरीफेरल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें तीन व्यक्ति -- संजीव उम्र 25 वर्ष, प्रखर उम्र 25 और हनी उम्र 22 वर्ष घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस द्वारा अशोका हॉस्पिटल दादरी ले जाया गया।
वहां से तीनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सड़क दुर्घटना में उपचार के दौरान तीनो घायलो की मृत्यु हो गयी। गाड़ी में तीन लाख रूपये रखे थे जो पुलिस ने उनके परिजनों को सौप दिये। परिजन मौके पर अस्पताल में मौजूद हैं। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Tagsनोएडाईस्टर्न पेरीफेरलभीषण सड़क हादसासड़क हादसाNoidaEastern Peripheralhorrific road accidentroad accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





