भारत
करंट लगने से 3 जिंदगियां खत्म, खेल रहे थे बच्चे, तभी...
jantaserishta.com
10 Dec 2024 12:00 PM IST

x
भीड़ इकट्ठा हुई.
पेदाबयालु: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारमा राजू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट लगने से एक महिला और दो बच्चों की जान चली गई. इस घटना की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.
जिले में हुई इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने की. उन्होंने बताया कि ये घटना सोमवार दोपहर के आसपास पेडाबयालु मंडल के गडुगुपल्ली गांव में हुई. इस हादसे में एक महिला और दो बच्चों की करंट लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एसपी ने बताया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई. ये दुर्घटना तब हुई जब महिला ने अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की, जो बिजली की लाइन के पास खेल रहे थे.
करंट लगने से महिला और दो बच्चों की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए. उन्होंने बिजली की चपेट में आए पीड़ितों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो पहले ही दम तोड़ चुके थे.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस नए घर को अभी तक नियमित मीटर वाला बिजली कनेक्शन नहीं मिला था. यानी जो वहां बिजली की आपूर्ति की जा रही थी वो पूरे तरीके से अवैध थी. इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि जंप्ड कनेक्शन के माध्यम से वहां बिजली की आपूर्ति की जा रही थी.
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही जिस व्यक्ति का घर बन रहा था उससे पूछताछ कर रही है. सवाल ये भी है कि आखिर बिजली के कनेक्शन के बिना वहां बिजली आपूर्ति कैसे हो रही थी. घटना के बाद वहां की पुलिस सक्रिय हो गई है और मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





