भारत

3 की मौत, कार गंगा नदी में गिरी

Nilmani Pal
3 Jun 2026 7:16 AM IST
3 की मौत, कार गंगा नदी में गिरी
x
बड़ा हादसा

उत्तराखंड। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नीचे बह रही नदी में समा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग लापता हैं। घायल हुए एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे देवप्रयाग से पांच किलोमीटर आगे हुआ।

देवप्रयाग कोतवाल प्रशांत बहुगुणा के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे देवप्रयाग से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर यह हादसा हुआ। बदरीनाथ धाम से लौट रही इनोवा कार मिट्टी के पांच फीट ऊंचे ढेर पर चढ़कर बेकाबू हो गई। इसके बाद वह सड़क से नीचे नदी की ओर तेज ढलान पर करीब 200 मीटर उतरकर गंगा में समा गई। कार में आठ लोग सवार बताए गए हैं। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ऋषिकेश से गोताखोरों को भी बुलाकर तलाशी में लगाया गया। इस दौरान ढलान पर एक बालक गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तत्काल उपचार के लिए श्रीनगर भेजा गया। वहीं नदी तट के पास दो पुरुष व एक महिला का शव मिला। लापता लोगों की तलाश जारी है।

देवप्रयाग के तहसीलदार वीरम सिंह पंवार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई कार उत्तराखंड नंबर की थी। कार चालक के बारे में जानकारी नहीं मिली है। चालक के अलावा कार में दो परिवारों के सात लोग सवार थे। इनमें जैसलमेर निवासी हरीश की पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र अवलेश, नम्बरदार, आयुष्मान, पुत्री जाह्नवी और डॉ.दिनेश व उनकी पत्नी कमला शामिल रहे। घायल बालक 12 वर्षीय आयुष्मान है। हताहतों के परिजनों को सूचना देने के साथ पुलिस मृतकों की पहचान और लापता लोगों की तलाश में लगी है।

Next Story