भारत

भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत 6 घायल, एक साथ 3 कारों की जोरदार टक्कर

jantaserishta.com
27 March 2024 2:27 PM IST
भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत 6 घायल, एक साथ 3 कारों की जोरदार टक्कर
x
जानें कैसे हुआ हादसा?
डोईवाला: उत्तराखंड के डोईवाला में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक साथ 3 कारों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 6 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, बुधवार सुबह एक इको गाड़ी देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए निकली थी, जिसमें 7 लोग सवार थे। इसमें दो बच्चे और दो महिलाएं भी थी। कुआंवाला क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर से पहले डोईवाला की तरफ से आ रही इको स्पोर्ट्स कार अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई और सामने देहरादून से डोईवाला की दिशा में जा रही मारूती इको और आल्टो 800 कार से टकरा गई।
हादसे की सूचना मिलते ही हर्रावाला चौकी और डोईवाला थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। डोईवाला कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। इस हादसे में 30 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई है। टैक्सी वाहन के ड्राइवर की भी मौत हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story