
x
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुण्ड से 23 लोगो के भूस्खलन में लापता का सुराग भी नहीं लगा कि एक बार फिर गौरीकुंड से बड़ी दुःखद खबर सामने आई है। गौरीकुंड में भूस्खलन की चपेट में आने से 3 बच्चे मलवे में दब गए। इस दुर्घटना में 2 बच्चों की मौत हो गयी है जबकि 1 बच्चा घायल है। घायल बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड के एक गांव में एक नेपाली परिवार के ऊपर के आए मलवा की चपेट में आने के कारण तीन बच्चों के दबने की सूचना मिली। राहत बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर एक बच्ची को सकुशल और दो अन्य बच्चों को चिकित्सालय गौरीकुंड पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन बच्चों के दबने की सूचना है, जिसमें बड़ी लड़की स्वीटी (8 वर्ष), छोटी लड़की पिंकी (5 वर्ष) तथा एक छोटा बच्चा मलवे में दब गया। उनको अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से स्वीटी ठीक है। उसका इलाज किया गया है। दो अन्य बच्चों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चों का पिता सत्यराज अपने गांव नेपाल में है, जबकि मां जानकी बच्चों के साथ ही डेरे में सो रही थी। जानकी मलवे आने के बाद डेरे से बाहर सकुशल निकल आई, जबकि बच्चे मलबे में दबे रह गए।
Tagsगौरीकुंडगौरीकुंड में भूस्खलनभूस्खलनमौतगौरीकुंड न्यूज़gaurikundlandslide in gaurikundlandslidedeathgaurikund news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





