भारत

3 भारतीयों की मौत, ईरान ने समुद्री जहाज पर किया हमला

Nilmani Pal
3 March 2026 7:46 AM IST
3 भारतीयों की मौत, ईरान ने समुद्री जहाज पर किया हमला
x

फाइल फोटो   

ब्रेकिंग

बड़ी खबर. इजरायल और अमेरिका के हमले और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने ओमान की समुद्री सीमा में तो जहाजों पर हमला कर दिया। इसमें कम से कम तीन भारतीयों की भी मौत हो गई है। इसके अलावा 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ओमान में भारतीय दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है। दूतावास ने कहा है कि एमकेडी व्योम में सवार तीन भारतीयों की मौत हो गई। ओमान के प्रशासन के साथ मिलकर शिप से भारतीयों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि एमकेडी व्योम पर मारशैल आइलैंड्स का ध्वज लगा हु था। यह मस्कट से करीब 52 नॉटिकल माइ्ल्स की दूरी पर था। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चालक दल के शेष 21 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने एमकेडी वीवाईओएम नामक जहाज पर सवार भारतीय चालक दल के सदस्य की मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। सरकारी संवाद एजेंसी ओमान न्यूज एजेंसी के अनुसार, टक्कर के कारण मुख्य इंजन कक्ष में विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। उसने कहा कि समुद्री सुरक्षा केंद्र के समन्वय से, पनामा गणराज्य के झंडे वाले वाणिज्यिक पोत एमवी सैंड के माध्यम से टैंकर के चालक दल के 21 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें 16 भारतीय, चार बांग्लादेशी और एक यूक्रेनी हैं।

ओमान न्यूज एजेंसी ने कहा कि ओमान की 'रॉयल नेवी' का एक पोत क्षतिग्रस्त टैंकर की स्थिति पर नजर रख रहा है और उस समुद्री क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को आवश्यक नौवहन संबंधी चेतावनी जारी कर रहा है। टैंकर में 59,463 मीट्रिक टन माल लदा था। एक दिन पहले, होर्मुज जलडमरूमध्य में एक अन्य तेल टैंकर पर हमला हुआ था। एमवी स्काईलाइट नामक टैंकर पर हमले में चालक दल के चार सदस्य घायल हो गए। चालक दल के सदस्यों में भारत और ईरान के नागरिक हैं। सोमवार को ओमान में भारतीय मिशन ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, जो एमवी स्काईलाइट घटना के बाद चालक दल के लापता सदस्यों की तलाश के लिए खोज अभियान चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि चालक दल के लापता दो सदस्यों में से एक भारतीय नागरिक है।

Next Story