भारत

महंगी ड्रग्स रेव पार्टियों में सप्लाई...ड्रग्स पैडलर और सप्लायर को पुलिस ने दबोचा, महिला भी शामिल

jantaserishta.com
14 March 2023 9:47 AM IST
महंगी ड्रग्स रेव पार्टियों में सप्लाई...ड्रग्स पैडलर और सप्लायर को पुलिस ने दबोचा, महिला भी शामिल
x

DEMO PIC 

बड़ा एक्शन.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद नशीली गोलियों की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है। विदेश में बनी महंगी ड्रग्स रेव पार्टियों में सप्लाई करने वाले ड्रग्स पैडलर व सप्लायर पुलिस की गिरफ्तार में आए हैं। इनके पास से नीदरलैंड में बनी एमडीएमए नशीली गोलियां ड्रग्स बरामद की गई हैं। इनकी बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जाती है।
थाना फेस 3 पुलिस ने अभियुक्त पुलकित कपूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त पुलकित की निशादेही पर अभियुक्त अभिषेक चौहान व अभियुक्ता पूजा गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्तों द्वारा अपने साथियो सुर्यांश व प्रणय व दिदिप्य के साथ मिलकर एमडीएमए नशीली गोली (ड्रग्स) सिंथेटिक ड्रग्स बेचने का अपराध किया जाता है। इनका साथी दिदिप्य अभियुक्तों को बेचने के लिए नशीली गोलियां उपलब्ध कराता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उक्त बरामदग गोलियों की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपए है।
पुलिस की गिरफ्तार में आए पुलकित कपूर पुत्र अमित कुमार कपूर नि0 सी 1208 आम्रपाली जोडेक सैक्टर 120 थाना सैक्टर 113 गौतमबुद्धनगर मूल पता ग्राम अतरौली थाना अतरौली जिला अलीगढ का रहने वाला है। इसके साथ ही अभिषेक चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान नि0 गली नं0 1 ग्राम ममूरा सैक्टर 67 थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। साथ ही पूजा गुप्ता पुत्री राजेश कुमार गुप्ता नि0 डी 187 सैक्टर 61 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग के फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिनमें 1-सुर्यांश, 2- प्रणय, 3- दिदिप्य शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story