भारत

शहर के आश्रम से 3 लडकियां हुई लापता, पुलिस ने तलाश की शुरू

Shantanu Roy
8 Dec 2023 4:24 PM IST
शहर के आश्रम से 3 लडकियां हुई लापता, पुलिस ने तलाश की शुरू
x

सिरसा। शहर के एक आश्रम से 3 लडकियां लापता हो गई हैं। लडकियों की उम्र 18 से 24 साल के बीच है। आश्रम के सेवादारों ने लड़कियों की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। आश्रम संचालक की शिकायत पर शहर थाना सिरसा पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे भाई कन्हैया आश्रम है।

संचालक गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आश्रम में दिव्यांग (मंदबुद्धि) और बेसहारा महिलाओं की सेवा संभाल की जाती है। 5 दिसंबर की रात को 3 लड़कियां सनम (24), मनीषा (19) और पूनम (18) आश्रम से गायब हो गई। इसके बाद सेवादारों की टीमों ने उनकी कई जगह तलाश की लेकिन वे नहीं मिलीं। तीनों लड़कियां पिछले कुछ समय से आश्रम में रह रही थी। इसके बाद डायल 112 कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द लड़कियों का पता लगाया जाएगा।

Next Story