
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा है।
पूर्णिया: पूर्णिया जिले के महाराजगंज पंचायत के इकराहा गांव में घास काटने गए तीन लड़कियों की धोबिया पोखर में डूबने मौत हो गयी। गोताखोरों की मदद से तीनों लड़कियों के शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतकों में अयूब अंसारी की दो पुत्रियां 10 वर्षीय चांदनी परवीन और 13 वर्षीय संदीप परवीन के अलावा मो. नवाब की 12 वर्षीय पुत्री हीना खातून शामिल हैं। चांदनी और संदीप आपस में सहोदर बहनें थीं। परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा है।
बताया गया कि सभी घास काटने के लिए पोखर के पास गयी थी। इसी बीच एक बच्ची का पैर पोखर में फिसल गया। उसे निकालने के लिए दो लड़कियों ने हाथ बढ़ाया तो वे दोनों भी पानी में डूब गयीं। स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों एवं परिजनों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना जानकीनगर पुलिस एवं अंचल पदाधिकारी अर्जुन कुमार विश्वास बनमनखी को दी। सभी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों लड़कियों को पोखर से निकाला। लेकिन तबतक तीनों मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
अंचल पदाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से चार-चार लाख रुपए मुआवजा दिये जाएंगे। इधर इकराहा गांव में एक साथ तीन मासूम लड़कियों का शव देखकर गांव में कोहराम मचा हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





