भारत

गुना में मुरूम के गड्ढे में भरे पानी में 3 बच्चियों की डूबने से मौत

jantaserishta.com
2 Oct 2022 2:22 PM IST
गुना में मुरूम के गड्ढे में भरे पानी में 3 बच्चियों की डूबने से मौत
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के गुना जिले में मुरूम खोदने से बने गड्ढे में भरे पानी में तीन बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई है। तीनों बच्चियों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृगवास थाना क्षेत्र के कढैयाकला गांव में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। पंचायत यह काम ठेकेदार के जरिए करा रही है। इस काम के लिए ठेकेदार ने सड़क किनारे सात-आठ फीट गहरा गड्ढा किया और उससे मुरूम निकाली, जिसके बाद बारिश के चलते वहां पानी भर गया।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम को दो सगी बहनों -- सुभाना और डब्बू के अलावा प्रज्ञा खेत जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में गड्ढे में पानी भरा देखा तो है उसमें नहाने लगी। तीनों ही बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। दूसरी ओर परिजन देर शाम तक घर न पहुंचने पर बालिकाओं की खोज में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। उसके बाद तलाश शुरू की गई। पुलिस जब पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंची तो उसे तीनों बच्चियों के शव मिले जिनकी आयु 4 साल से 10 साल के बीच है। तीनों बालिकाओं के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story