भारत

रायफल के साथ स्टंट कर रहे थे 3 दोस्त, एक की चले गई जान, हुआ कुछ यूं..

jantaserishta.com
22 Dec 2021 3:35 PM IST
रायफल के साथ स्टंट कर रहे थे 3 दोस्त, एक की चले गई जान, हुआ कुछ यूं..
x
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोपाल: इंदौर में मिल एरिया में शराब की दुकान के कर्मचारी दोस्त वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के लिए रायफल से स्टंट कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि मिल एरिया स्थित मालवा मिल के पास एक शराब की दुकान के तीन कर्मचारी सुशील यादव, मनीष असलकर व एक अन्य रायफल से खेल रहे थे। वे उसे लेकर स्टंट का वीडियो शूट कर रहे थे। अचानक रायफल से गोली चल गई और सुशील यादव की मौत हो गई। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि तीन कर्मचारी रायफल को साफ कर रहे थे। अचानक गोली चल गई और सुशील को लग गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता इसके पहले ही सुशील ने दम तोड़ दिया था।
परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कर्मचारी आपस में ऑफिस पर रखी बंदूक से सोशल मीडिया पर डालने के लिए वीडियो बना रहे थे तभी अचानक गोली चल गई। इससे सुशील यादव की मौत हो गई। मृतक सुशील के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचा दिया गया है। वहीं, सुशील के साथी कर्मचारी दोस्त मनीष असलकर को पुलिस ने आरोपी बताया है और उसे हिरासत में ले लिया है। इनके एक अन्य साथी कर्मचारी की तलाशकी जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी, एसीपी निहित उपाध्याय और थाना प्रभारी परदेशीपुरा ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआआयना किया। एफएसएल टीम को घटनास्थल की जांच के लिए बुलाकर जांच कराया गया और वैज्ञानिक परीक्षण होने तक घटना स्थल को पूरा सील कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story