Top News

बाइक पर निकले थे 3 दोस्त, जिंदगी का आखिरी सफर बना…जानें क्या हुआ?

jantaserishta.com
3 Dec 2023 3:56 PM IST
बाइक पर निकले थे 3 दोस्त, जिंदगी का आखिरी सफर बना…जानें क्या हुआ?
x

बगहा: बिहार के बगहा में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. तीनों मृतक एक ही बाइक पर सवार थे. दरअसल सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे ट्रक से एक तेज रफ्तार बाइक आकर टकरा गई. बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना शनिवार की देर शाम मंगलपुर एसएसबी कैंप के पास हुई. जानकारी के अनुसार मंगलपुर एसएसबी कैंप के पास गन्ना लदा एक ट्रक पहले से खड़ा था. इसी दौरान एक बाइक सवार ने ट्रक में टक्कर मार दी. बाइक पर तीन लोग सवार थे.

इस घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों के नाम कन्हैया कुमार, बिट्टू और सुखल के रूप में हुई है. कन्हैया कुमार, बिट्टू और सुखल तीनों ही मंगलपुर के रहने वाले थे और आपस में दोस्त थे.

बताया जा रहा है कि तीनों कम कर घर लौटे थे. तीनों दोस्त शनिवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर रामपुर गए थे. रामपुर से घर लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची करिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.

बता दें कि अभी दो हफ्ते पहले ही बिहार के मधेपुरा में डीएम की कार से कुचलकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी. सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी थीं. बताया जा रहा है जिस वक्त घटना हुई डीएम गाड़ी में मौजूद नहीं थे. फिलहाल, मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. ग्रामीणों में इस हादसे को लेकर जबरदस्त आकोश देखने को मिला था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story