
x
एक बड़ा हादसा हो गया।
सागर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया। रेल पटरी पर बैठे तीन दोस्त एक ट्रेन की चपेट में आ गए और इस हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी भी बाद में मौत हो गई। यह हादसा मोती नगर थाना क्षेत्र के बम्होरी रैगुआं रेल फाटक के करीब का है। तीन दोस्त धर्मेंद्र यादव, संजू घोषी और पप्पू यादव रेल पटरी पर बैठे बात कर रहे थे। ये तीनों तीसरी लाइन पर बैठे थे और उन्होंने इस बात की उम्मीद थी कि इस पर रेल नहीं आएगी मगर उनका अनुमान गलत निकला और ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में 2 की मौत हो गई और एक साथी घायल हुआ। घायल युवक ने बताया कि वे पटरी पर बैठे बात कर रहे थे इसी दौरान खुरई की ओर से हीराकुंड एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन आते देख तीनों भ्रम में पड़ गए उन्होंने सोचा कि ट्रेन दूसरे ट्रैक से गुजरेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि तीसरे ट्रैक से कम ही गाड़ियां गुजरती हैं। वे उस पटरी पर से उठे नहीं और ट्रेन इतनी तेजी से आई कि तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में दो के शरीर टुकड़ों में बदल गए जबकि एक घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसकी भी मौत हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





