भारत

बाइक पर सवार 3 दोस्तों की मौत, फ्रेंडशिप डे पर घर पहुंची दुखद खबर

jantaserishta.com
7 Aug 2023 10:50 AM IST
बाइक पर सवार 3 दोस्तों की मौत, फ्रेंडशिप डे पर घर पहुंची दुखद खबर
x
अज्ञात वाहन ने वाहन में टक्कर मार दी।
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रविवार को बड़ी भैंसदारा गांव के रहने वाले तीन दोस्त डुमरा गए थे और देर रात एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों लौट रहे थे।
कहा जाता है कि डुमरा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने वाहन में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों दोस्तों की मौत हो गई। कोढ़ा के थाना प्रभारी आलोक राज ने सोमवार को बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुड्डू ऋषि, सोनू कुमार चौधरी, अखिलेश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस उस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। तीनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story