भारत

एक के बाद एक 3 दोस्तों ने तोड़ा दम, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
20 July 2022 9:20 AM IST
एक के बाद एक 3 दोस्तों ने तोड़ा दम, सामने आई ये वजह
x

बनूस क्रेडिट: हिंदुस्तान

मचा हड़कंप।

पटना: बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना इलाके में मंगलवार देर रात तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सभी मृतक आपस में दोस्त थे। परिजन ने शराब पीने के बाद मौत की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक बिस्कोमान कॉलोनी में चार दोस्त मंगलवार दोपहर को कुम्हरार से लौटे थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनमें से विवेक (26) घर आकर सो गया और उसके बाद उठा ही नहीं। वहीं, उसके तीनों दोस्तों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां एक के बाद एक दो और युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं, बिस्कोमान कॉलोनी निवासी भोलू की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजन का आरोप है कि शराब पीने की वजह से उनकी मौत हुई है। विवेक के परिवार वालों और एक अन्य दोस्त सनी ने आरोप लगाया कि चारों ने कुम्हरार में एक शख्स से शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद वे घर लौटे और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। फिर एक-एक करके तीन युवकों की जान चली गई। माना जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हुई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story