भारत

3 किसानों की मौत 8 घायल, हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल

jantaserishta.com
1 Nov 2025 9:24 AM IST
3 किसानों की मौत 8 घायल, हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल
x
मचा कोहराम.
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सब्जी लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे किसानों की पिकअप वैन मीठली गांव के पास पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना बागपत-मेरठ-सोनीपत हाईवे पर मीठली स्थित सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के पास हुई. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा पिकअप के एक्सल टूटने की वजह से हुआ. वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया.
पुलिस थाने के प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि सभी किसान दौला गांव के रहने वाले थे और सब्जियां लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे थे. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर बचाव अभियान चलाया और वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला.
घटना में जन मोहम्मद उर्फ जानू (60 वर्ष), राजू (50 वर्ष) और अशफाक (45 वर्ष) की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे मेरठ रेफर किया गया है, जबकि बाकी सात को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया और उन्होंने प्रशासन से सड़क पर नियमित मरम्मत और भारी वाहनों की जांच की मांग की. एसएचओ दीक्षित त्यागी ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है. शुरुआती जांच में वाहन की तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story