
x
केस दर्ज.
गाजीपुर: यूपी के गाजीपुर में कासिमाबाद बाजार में शुक्रवार को साधु के वेश में भिक्षा मांगते हुए तीन लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेते हुए गहनता से जांच पड़ताल की। तीनों युवक मुस्लिम समुदाय के निकले, जिसके बाद केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सुकहां बाजार में तीन जोगी साधुओं को फेरी करते हुए ग्रामीणों ने देखा। उनके बीच हुई बातचीत के आधार पर लोगों को गैर धर्म से संबंधित होने का शंका हुआ तो उनकी रेकी करना शुरू कर दिए। थोड़ी देर में ही लोग आश्वस्त हो गए कि छद्म रूप के साधु वेष में भिक्षा मांग रहे तीनों साधु मुस्लिम समुदाय के हैं। इस संदर्भ में तुरंत लोगों ने कासिमाबाद पुलिस को सूचित किया। तथा मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। ग्रामीण ने तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया तथा तीनों को पुलिस के हवाले सौंप कर दिया। कासिमाबाद सुकहां निवासी एक भाजपा नेता ने तीनों साधुओं के खिलाफ कासिमाबाद थाने में छद्दम रूप बनाकर साजिश करने का लिखित तहरीर दी।
कासिमाबाद पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोगों का नाम सोहराब खान, शहजाद खान और नियाद है। सभी लोग मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अतरसांवा गांव के निवासी हैं। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने बताया कि पिछले कई कई पीढ़ियों से हम लोग साधु बनकर भिक्षा मांगने का कार्य करते आ रहे हैं। इसमें हम लोग किसी प्रकार का साजिश नहीं किये है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोहरीघाट कोतवाली से संपर्क कर इन सब के पारिवारिक पृष्ठभूमि की गहनता से जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





