भारत

बिजली की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
4 Aug 2023 1:10 PM IST
बिजली की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत, VIDEO
x
एक मादा हाथी और हाथी के 2 बच्चों की मौत हो गई।
गुवाहाटी: असम में शुक्रवार को बिजली का झटका लगने से तीन हाथियों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना गुवाहाटी से लगभग 20 किमी दूर स्थित रानी चाय बागान में हुई। कामरूप ईस्ट डिवीजन के प्रभागीय वन अधिकारी रोहिणी बल्लावे सैकिया ने आईएएनएस को बताया, ''एक मादा हाथी और दो बच्चे एक पेड़ को गिराने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान वह हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गए और दुर्भाग्य से उनकी मौत हो गई।''
सैकिया के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह 3.30 से 4 बजे के बीच हुई। अधिकारी ने कहा, "हम तीनों हाथियों का पोस्टमार्टम करेंगे और बाद में प्रक्रिया के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।" जंगली हाथी अक्सर भोजन की तलाश में जंगल से बाहर आते हैं। पिछले कुछ सालों के दौरान असम में मानव-पशु संघर्ष बढ़ रहा है और इसके कारण कई लोगों की जान जा चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story