भारत

3 मौतें: एक को बचाने के चक्‍कर में दोस्त नदी में डूबे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
10 March 2024 1:22 PM IST
3 मौतें: एक को बचाने के चक्‍कर में दोस्त नदी में डूबे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा कोहराम.
अयोध्या: अयोध्या में फाल्गुन कृष्ण अमावस्या के पर्व पर रविवार को रामलला का दर्शन करने कानपुर जिला के बर्रा थाना निवासी तीन किशोर की सरयू नदी में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। जल पुलिस ने नदी में डूबे तीनों को बाहर निकाल कर श्रीराम अस्पताल भेजा, जहां ईएमओ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल एमके शर्मा ने बताया कि मृतकों में रवि मिश्रा, प्रियांशु सिंह व हर्षित अवस्थी शामिल हैं। फिलहाल परिवार को सूचना भेज दी गयी है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है।
कानपुर एक ही मोहल्ले के 6 किशोर अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। रविवार की सुबह तकरीबन 9 से 10 के बीच उसमें श्मशान घाट के आगे सुनसान से पड़ने वाले नदी के किनारे पर पहुंच गए। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि यह घाट नहाने के लिए नहीं है। चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के ठीक पीछे आमतौर पर किसी को जाने नहीं दिया जाता। श्मशान घाट तक ही स्नान व्यवस्था है। यह 6 दोस्त वहां टहलते घूमते पहुंच गए। उनमें से एक नहाने के लिए नदी में उतर गया। इस बीच में गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख उसके दूसरे साथी ने छलांग लगा दी। लेकिन वह भी तैरना न जानने की वजह से गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए तीसरे दोस्त ने भी प्रयास किया और एक-एक कर तीनों साथी सरयू की धारा में समा गए। बाहर खड़े बाकी तीन साथियों ने शोर मचा कर लोगों को इकट्ठा किया। नाविकों और जल पुलिस ने प्रयास कर तीनों को बाहर निकाल जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों की सूचना दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story