भारत

3 मौत ब्रेकिंग: गलत दिशा में आ रही कार ने स्कूटी को उड़ाया, 3 लोग मौत के मुंह में समाए

jantaserishta.com
14 Feb 2022 5:25 PM IST
3 मौत ब्रेकिंग: गलत दिशा में आ रही कार ने स्कूटी को उड़ाया, 3 लोग मौत के मुंह में समाए
x
ऐसे हुई पूरी घटना।

जोरहाट: असम के जोरहाट (Jorhat of Assam) जिले के मरियानी अंचल में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बारे में सूचना मिलने पर आसपास के लोग जमा हो गए. लोगों ने आक्रोशित होकर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन में तोड़फोड़ कर दी. जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, नगालैंड के डिमापुर से मरियानी के रास्ते मकोकचुंग जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके साथ ही रास्ते के किनारे जा रहे अन्य एक व्यक्ति भी चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी भी मौत हो गई.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर स्कूटी में टक्कर मारने वाले वाहन को तोड़कर नष्ट कर दिया. इसके साथ ही घटना के विरोध में पथराव किया. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story