भारत

3 लोगों की मौत: बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, मचा कोहराम

jantaserishta.com
7 July 2022 6:08 PM IST
3 लोगों की मौत: बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में सवार लोग किसी शादी समारोह में जा रहे थे. ये घटना उधमपुर जिले के रामनगर तहसील की है.

बस दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के मजौरी में सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर दुख हुआ. अभी मैंने डीसी कृतिका ज्योत्सना से बात की है. वह मुझे लगातार अपडेट कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों की हर संभव सहायता की जा रही है. जिन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर करने की आवश्यकता है, उन्हें ट्रांसफर कर दिया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story