भारत

3 की मौत, निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार अचानक गिरी

jantaserishta.com
29 Jun 2026 2:41 PM IST
3 की मौत, निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार अचानक गिरी
x
देखें वीडियो.
आमेर: जयपुर के आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढह गई. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मजदूर मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंचीं बचाव दलों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बचाव एवं राहत कार्य तेजी से चल रहा है. एनडीआरएफ और SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं हैं. कलेक्टर संदेश नायक ने भी 3 मजदूरों के मौत की पुष्टि कर दी है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जयपुर के इलाके में ताला मोड़ के पास नाले की खुदाई चल रही है. इसी दौरान ज्यादा गहरी खुदाई करने की वजह से पास की निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई. इस हादसे में कम से कम पांच मजदूरों की मौत हो गई है. हालांकि, कलेक्टर संदेश नायक में हादसे में 3 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है.
प्रत्यादर्शी ने ये भी बताया कि दीवार करने की वजह से मलबे में 12 से ज्यादा लोगों के भी दबे होने की आशंका है, जिसमें मजदूर भी शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story