
मुंदरवा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण में मतदान कराने के बाद जा रहे तीन सीआरपीएफ जवानों की मौत एक एक्सीडेंट में हो गई है. इस हादसे में एक जवान घायल है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक बस्ती के मुंदरवा थाना क्षेत्र के खजौला चौकी क्षेत्र में गुरुवार रात हाईवे पर हुए ट्रक और बोलेरो के भीषण हादसे में सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत हो गई और एक जवान घायल बताया जा रहा है और उसे जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं ट्रक चालक वहां से फरार हो गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





