
x
मचा हड़कंप.
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का दौर जारी है, सिर्फ देा जिलों गुना और श्योपुर में चलाए गए विषेष अभियान में तीन करोड़ से ज्यादा की बिजली चोरी पकड़ी गई है। आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा एक फरवरी से गुना - श्योपुर में अवैध एवं अनधिकृत बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मीटर में छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर मेसर्स एसआरएच बायो फ्यूल श्योपुर पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज कर तीन करोड़ 10 लाख 87 हजार से अधिक की बिलिंग की गई है। इसी प्रकार गुना में चेकिंग अभियान में कंपनी द्वारा 285 अवैध पंप कनेक्शन एवं 56 अवैध विद्युत कनेक्शन पर प्रकरण बनाकर कार्रवाई की गई है।
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन एवं उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें और बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें।
कंपनी ने कहा है कि बिजली चोरी जैसे सामाजिक अपराध को रोकें और बिजली का अवैध और अनधिकृत उपयोग न करें। बिजली चोरी के मामलों में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126, 135 एवं 138 के तहत बनने वाले मुकदमों और अप्रिय कार्रवाई से बचें। इन धाराओं में कठोर कार्यवाही के प्रावधान हैं यहां तक कि दोषी उपभोक्ताओं को जेल भी हो सकती है।
Tagsबिजली चोरी3 करोड़3 करोड़ बिजली चोरीबिजलीमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़Electricity theft3 crore3 crore electricity theftElectricityMadhya PradeshMadhya Pradesh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





