भारत
मोहब्बत में पागल: 3 बच्चे की मां अपने लवर के साथ भागी, धोखा खाकर पति के होश फाख्ता, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
22 Dec 2022 4:11 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पति को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए.
बांदा: यूपी के बांदा में एक महिला अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. पति को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए. काफी खोजबीन करने पर जब पता न चला तो उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इसमें उसने महिला के प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां एक शख्स ने पुलिस को बताया, "मेरी शादी साल 2010 में चिल्ला थाना क्षेत्र की एक महिला से हुई थी. मेरे 3 बच्चे हैं. मैं प्राइवेट कर्मचारी हूं. बीते दिन पत्नी घर में बच्चों से सामान लाने का बहाना करके बाजार गई थी. काफी देर तक वो घर नहीं लौटी. मैं जब काम से वापस लौटा और बच्चों से पूछा".
पीड़ित पति का कहना है कि उसने कई बार फोन किया पर पत्नी ने मोबाइल स्वीच ऑफ कर रखा है. इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों सहित अन्य जगह खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका.
इसी बीच उसे जानकारी मिली कि गांव का ही एक लड़का उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है. महिला घर से गहने और पैसे भी अपने साथ ले गई है. परेशान पति ने पत्नी और ले जाने वाले युवक के खिलाफ शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद महिला को बरामद कर लिया है. उसके बयान लिए जा रहे हैं. इस पूरे प्रकरण पर DSP गवेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र में महिला को एक युवक अपने साथ ले गया था. इस संबंध में तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. महिला को बरामद करके उसके बयान लिए जा रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





