भारत

3 बच्चों की मौत, ऐसे दर्दनाक हादसा हो गया

jantaserishta.com
25 April 2025 5:48 PM IST
3 बच्चों की मौत, ऐसे दर्दनाक हादसा हो गया
x
मचा कोहराम.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखण्ड में शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की जान चली गई. नहाते समय पोखर में डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार सरमथुरा कस्बे में एक परिवार बाड़ी शहर में मायरा ले जाने की तैयारी कर रहा था. घर पर मेहमान और रिश्तेदार जुटे हुए थे. इसी बीच घर के पास रहने वाले तीन बालक नहाने के लिए पास की पोखर में चले गए. 12 वर्षीय अजय पुत्र मनीष, 10 वर्षीय प्रियांशु पुत्र केशव और 8 वर्षीय हिमांशु पुत्र केशव जैसे ही पोखर में उतरे, वहां मौजूद गहरे गड्ढे में फंस गए. पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण तीनों डूब गए.
घटना के समय आसपास के लोगों ने बच्चों को डूबते देखा और शोर मचाया. मौके पर सरमथुरा पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला गया. डॉक्टर जीडी मीणा, ड्यूटी डॉक्टर, सरमथुरा अस्पताल ने बताया कि तीनों बच्चों की मौत पोखर में डूबने से हुई है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. इस घटना से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story