भारत

छत पर 3 बच्चों की मौत, आग लगने से जिंदा जले

Nilmani Pal
23 Feb 2024 4:44 PM IST
छत पर 3 बच्चों की मौत, आग लगने से जिंदा जले
x
परिजन सदमे में

यूपी। बरेली में बड़ा हादसा हो गया। झोपड़ी में खेलने के दौरान आग लगने से तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना डीएम और एसएसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे हैं। फरीदपुर के गांव नवादा बिलसंडी में शुक्रवार दोपहर एक घर में छत पर बनी झोपड़ी में कई बच्चे खेल रहे थे।

झोपड़ी के अंदर ही पुआल का ढेर भी लगा हुआ था। किसी तरह उस पुलाल के ढेर में आ लग गई और पूरी झोपड़ी भी उसकी चपेट में आ गई। इससे बच्चों में चीखपुकार मच गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचे पांच बच्चे आग में फंस गए।

लोगों ने पुआल का ढेर और झोपड़ी का मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। मगर तब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी। दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे हैं। उन्हें उपचार के लिए भिजवाया गया है। घटना की सूचना पर डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी सुशील घुले समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Next Story