भारत

3 बच्चों की मौत, मां ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
23 Nov 2022 10:35 AM IST
3 बच्चों की मौत, मां ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.
नई दिल्ली: हरियाणा के नूंह जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ पानी के टैंक में कूद गई, जिसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई. इसमें महिला बच गई और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस ने बताया कि नूंह जिले के खेरला गांव में एक महिला घर के अंदर बने पानी के टैंक में बच्चों को लेकर कूद गई. यह घटना मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की है. पुलिस के मुताबिक, बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला के घर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि 33 वर्षीय महिला शकुनात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर है. वह कथित तौर पर सुसाइड के लिए टैंक में कूदी थी. हादसे में मरने वाले बच्चों में शबाना (10), साद (8) और चार महीने का इकरार शामिल है. घटना के समय शकुनात का 12 साल का बेटा स्कूल में था.
नूंह शहर पुलिस के एसएचओ इंस्पेक्टर भरत सिंह ने कहा कि हमने महिला के पति मोहम्मद आरिफ की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद पीड़ितों के शव सौंप दिए हैं. आगे की जांच की जा रही है. पुलिस की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story