भारत
कूनो नेशनल पार्क में 3 चीतों के गले में घाव, संक्रमण की आशंका
jantaserishta.com
18 July 2023 1:39 PM IST

x
फाइल फोटो
भोपाल: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क के तीन चीतों के गले में घाव के चलते संक्रमण की आशंका सताने लगी है। चीतों के उपचार में चिकित्सकों का दल लगा हुआ है। वहीं अफ्रीकी विशेषज्ञ भी कूनो पहुंचने वाले हैं। वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में मौजूद चीतों में से तीन ओबान, फ्रेंडी और एल्टन की गर्दन में घाव पाए गए हैं। इन घाव के चलते संक्रमण की भी आशंका है।
यह संक्रमण गर्दन में पाए गए हैं, जहां आईडी कॉलर लगा हुआ है। कूनो नेशनल पार्क के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सकों की टीम लगातार चीतों की जांच कर रही है, साथ ही दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ भी कूनो पहुंचने वाले हैं। उनके द्वारा सभी चीतों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के बाद ही सारी स्थिति सामने आएगी। वर्तमान में जंगल में सक्रिय 10 चीतों की जांच पर जोर है।
ज्ञात हो कि बीते सप्ताह कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों की मौत हुई थी और इनके शरीर में चोटों के निशान पाए गए थे। यहां अब तक आठ चीतों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में नेशनल पार्क में 15 वयस्क और एक शावक है। यहां अफ्रीका से लाए गए कुल 20 चीतों को छोड़ा गया था। वहीं एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। इस तरह सीटों की संख्या बढ़कर 24 हो गई थी। मगर आठ की मौत ने इस संख्या को घटाकर 16 कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





