भारत
कार सवारों ने प्रॉपर्टी कारोबारी को लूटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
jantaserishta.com
2 Aug 2023 10:17 AM IST

x
देखें लाइव वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद में मंगलवार देर रात दो कार सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ जमकर मारपीट की, उससे लूटपाट की और फरार हो गए। यह सारी घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कारोबारी एक गार्ड से हो रही बदतमीजी का विरोध कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के वेव सिटी सेक्टर-2 में रहने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी अमित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है की उनके साथ अतुल, विपुल, मुकुल समेत चार अज्ञात लोगों ने मंगलवार रात मारपीट और लूटपाट की। उस समय वह अपने कार्यालय से घर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक सिक्योरिटी गार्ड से रास्ता पूछने के बाद उससे अभद्रता कर रहा था। उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका। इसी बीच स्विफ्ट कार सवार चार लोग आए और बिना किसी बात के उन पर हमला कर दिया और गिराकर लात-घूंसे मारे। वे अमित की सोने की चेन तोड़कर भाग गए।
कुछ ही देर बाद में स्कॉर्पियो कार सवार उनके और साथी आए और फिर से पिटाई करने लगे और गला दबाने लगे। इसी बीच वे हाथ से कड़ा निकालकर फरार हो गए। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





