भारत

हनी ट्रैप में फंसे 3 बड़े कारोबारी, अश्लील डांस वाला वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड

Admin2
15 March 2021 2:40 PM GMT
हनी ट्रैप में फंसे 3 बड़े कारोबारी, अश्लील डांस वाला वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड
x
बड़ा मामला

होली के नाम पर हनी ट्रैप बिछाने वाले साइबर फ्रॉड भी सक्रिय हो गए हैं। कानपुर के दो और रायबरेली के एक करोबारी को शिकार बनाया गया है। होली डांस और मस्ती के नाम पर कारोबारियों का अश्लील डांस देखते वीडियो बना लिया गया। अब उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। धमकी दी जा रही है कि पैसे न मिलने पर उनका अश्लील डांस देखते वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।शहर के दो कपड़ा कारोबारी और रायबरेली का एक हार्डवेयर कारोबारी होली हनी ट्रैप में फंसे हैं। आईजी से शिकायत पर जांच के लिए सर्विलांस और साइबर टीम को लगाया गया है। तीनों घटनाएं बीते 15 दिनों के अंतराल में हुई हैं। तरीका एक ही है।

तीनों कारोबारियों के पास व्हाट्सएप पर होली डांस के लिए एक रिक्वेस्ट आई। इसके साथ एक लिंक शेयर किया गया। उस पर कारोबारियों ने क्लिक किया तो एक लड़की अश्लील होली डांस करती दिखी। वह बीच-बीच में वीडियो कॉल पर बात करते हुए कारोबारियों से भी कुछ अश्लील हरकतें करा ले गई। इसका वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था। इस बात की जानकारी कारोबारियों को नहीं थी। अगले दिन कारोबारियों के व्हाट्सएप पर वीडियो आया। इसमें डांस देखते कारोबारी और उस दौरान की हरकतें रिकॉर्ड थीं। साथ ही मैसेज आया। इसमें एक नम्बर दिया गया था। उस पर 40 हजार रुपए पेटीएम से भेजने को कहा गया। धमकी दी गई कि यदि पैसे नहीं जमा कराए गए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

आईजी मोहित अग्रवाल के अनुसार होली डांस के जरिए अश्लीलता फैलाने की शिकायतें मिली हैं। सर्विलांस और साइबर टीम को आरोपितों का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story