भारत
एयरपोर्ट पर 1.68 करोड़ का सोना पकड़ाया: 3 गिरफ्तार, खुफिया सूचनाओं के आधार पर एक्शन
jantaserishta.com
18 April 2023 9:58 AM IST

x
अधिकारी ने कहा, बरामद किए गए सोने को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त किया गया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| तीन अलग-अलग घटनाओं में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह 1.68 करोड़ रुपये की कीमत के तीन किलो सोने की आपूर्ति कर रहे थे। एक सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि तीनों भारतीय नागरिक हैं, जो मध्य पूर्व से आए हैं। खुफिया सूचनाओं के आधार पर उन्हें रोका गया और पकड़ा गया।
अधिकारी ने कहा, बरामद किए गए सोने को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त किया गया है। आरोपी यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Tagsइंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डासोनासीमा शुल्क अधिकारीदिल्लीIndira Gandhi International AirportSonaCustoms OfficerDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





