भारत

मोबाइल लूटने वाले 3 गिरफ्तार, लूट के 38 मोबाइल बरामद

jantaserishta.com
7 Nov 2022 5:00 PM IST
मोबाइल लूटने वाले 3 गिरफ्तार, लूट के 38 मोबाइल बरामद
x

DEMO PIC 

गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान टीला मोड़ थाना क्षेत्र में तीन मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे हुए 38 मोबाइल बरामद हुए हैं। इनके पास से एक तमंचा और एक बाइक भी बरामद की गई है। जिससे यह लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गए तीनों बदमाश शातिर मोबाइल लूटे गए हैं। जो लोगों से मोबाइल लूट लिया करते थे। इन पर मोबाइल लूट के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना टीला मोड़ पुलिस ने तीन अभियुक्तगणो शादाब, आसिफ और नौशाद को एक नाजायज तंमचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस, लूट से सम्बन्धित एक मोबाईल फोन तथा 38 अन्य मोबाइल फोन व लूट की घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। बीती रात पुलिस ने थाना टीला मोड़ में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है और इनकी निशानदेही पर ही मोबाइल फोन बरामद किया है पुलिस ने जमीन के अपराधिक विवरण की जानकारी की तो पता चला कि इन पर करीब डेढ़ दर्जन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है। यह बदमाश राह चलते राहगीरों से तमंचा दिखाकर उनके मोबाइल लूट लिया करते थे और फरार हो जाते थे बीते दिनों उन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की वारदात को लेकर आतंक मचा रखा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story