भारत
नाबालिग से गैंगरेप: 3 गिरफ्तार, छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई थी
jantaserishta.com
2 Nov 2025 5:25 PM IST

x
जबरदस्ती ई-रिक्शा में बैठाया.
कोलकाता: कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके दम दम में नाबालिग से रेप के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 1 नवंबर की शाम को हुई थी। जानकारी के अनुसार, दम दम की एक 7वीं क्लास की छात्रा शनिवार शाम ट्यूशन पढ़ने गई थी। वापस आते वक्त वह एक दोस्त से मिली। इसके बाद दोनों कमलापुर पार्क में बैठकर काफी देर तक बातें करते रहे। फिर दो और लड़के वहां आए।
आरोप है कि तीनों लड़कों ने लड़की को जबरदस्ती ई-रिक्शा में बैठाया। लड़की ने भागने की बहुत कोशिश की, लेकिन बच नहीं पाई। आरोपी उसे मोतीलाल कॉलोनी नंबर 2 के हरिजन बस्ती ले गए। वहां एक झोपड़ी में तीनों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया।
पुलिस के मुताबिक, छात्रा किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर घर लौट आई। इसके बाद, उसकी हालत में देखकर परिवार वालों को शक हुआ। जब उसके माता-पिता ने जोर देकर पूछा तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई।
इस मामले में पीड़िता ने 1 नवंबर की देर रात दम दम पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिवार ने गिरफ्तार आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की।
गिरफ्तार किए गए युवकों को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस कस्टडी मांगेगी। बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा, "जैसे ही हमें नाबालिग के परिवार से शिकायत मिली, वैसे ही हमारे ऑफिसर तुरंत हरकत में आ गए। तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगरेप और जबरन कैद से जुड़ी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच चल रही है।"
रविवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए दम दम पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





